
थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय8382048247मीरजापुर
थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतिजी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-352/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आरटीओ रोड तालाब के पास से नामजद अभियुक्त शाहिद हौदर पुत्र मो0 कुदुस निवासी गिंजास खास थाना जैतपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।