
विंध्याचल में दबंगों का कहर, युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल, मोबाइल और नकदी लूटी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर / विंध्याचल*
थाना विंध्याचल क्षेत्र के बबुरा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। खाद लेने जा रहे एक युवक को गांव के ही दो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल व नकदी लूट ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रेश यादव उर्फ रितेश यादव पुत्र बलिराम यादव, निवासी बबुरा, थाना विंध्याचल, दिनांक *25-08-2025* को सुबह करीब 10 बजे अपने दोपहिया वाहन से खाद लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। तभी गांव में ही अपने घर के पास पहले से घात लगाए बैठे परदुमन दुबे व मंगला दुबे पुत्रगण गया प्रसाद दुबे ने उसे रोक लिया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में चंद्रेश यादव के बायें हाथ में गंभीर चोट आई है तथा पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित का Vivo मोबाइल फोन (नं. 9555188865) और खाद के लिए ले जा रहे पांच हजार रुपये भी मोबाइल के पीछे खबर में रखें रुपए भी छीन लिए और उसके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। और अब सोशल मीडिया पर बीडीओ के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली विंध्याचल में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।