• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री मां के डाटने पर नाराज होकर कही चली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-355/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अपहृता के सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.08.2026 को उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र नन्दकिशोर यादव निवासी रैनी पोस्ट सेहुवाडीह थाना बहरिया जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .