• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शराब के नशे में युवक ने चूहे मारने की दवा खाई, हालत गंभीर

शराब के नशे में युवक ने चूहे मारने की दवा खाई, हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

    8382048247

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में चूहे मारने की दवा का सेवन करने का मामला सामने आया। दवा खाने के कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बीड़र गांव निवासी विशाल (18) पुत्र सुरेश ने सोमवार को शराब के नशे में चूहे मारने की दवा के दो पैकेट खा लिए। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। युवक द्वारा दवा खाने के कारणों को लेकर भी परिजन जानकारी जुटा रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .