• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 24.08.2026 थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 01 हेरोईन तस्कर नीलेश यादव पुत्र छविनाथ यादव निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 102 ग्राम अवैध हिरोइन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-364/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .