
गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
बीजपुर के सिरसोती पुनर्वास की घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला पुनर्वास में रविवार की रात एक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी चिकित्सालय में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सिरसोती पुनर्वास निवासी खुशबू (22) पत्नी सोनू कुमार भारती ने रविवार रात अपने घर में लकड़ी के बड़ेर से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मृतका के पति सोनू कुमार भारती ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे वह पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
बताया कि कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर उन्होंने घर के ऊपर चढ़कर देखा तो उनकी पत्नी कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं।
पति द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में रखवा दिया।
महिला के फांसी लगाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
चीफ ब्यूरो
कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247