• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डिवाइडर से टकराई बाइक, बुझ गया घर का चिराग; सोनू की मौत से बदेवरा नाथ में पसरा मातम

डिवाइडर से टकराई बाइक, बुझ गया घर का चिराग; सोनू की मौत से बदेवरा नाथ में पसरा मातम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर गैपुरा

 

गैपुरा के बदेवरा नाथ निवासी सुशील उपाध्याय के बड़े पुत्र सोनू उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि रविवार को गैपुरा क्षेत्र में सोनू की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बच सकी।

सोनू के निधन की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। जिस बेटे को लेकर परिवार ने न जाने कितने सपने संजोए थे, उसकी अचानक मौत ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .