• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चील्ह चौराहे पर मैजिक की टक्कर से दो बालक घायल, एक गंभीर

चील्ह चौराहे पर मैजिक की टक्कर से दो बालक घायल, एक गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे दो बालक घायल हो गए। हादसे में एक बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, मझगवां गांव निवासी दिनेश सोनकर का 12 वर्षीय पुत्र अंशु सोनकर और महेंद्र सोनकर का 10 वर्षीय पुत्र सागर सोनकर रविवार सुबह चील्ह चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से औराई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दोनों बालकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल बालकों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बच्चों का हाल जाना।

प्राथमिक उपचार के दौरान अंशु सोनकर की हालत गंभीर पाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मिर्जापुर स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल बालक का उपचार जारी है।

वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .