• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रोस्टिंग खत्म होते ही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, पड़री क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

रोस्टिंग खत्म होते ही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, पड़री क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

पड़री। शनिवार शाम हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के बीच पड़री विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति एक बार फिर बाधित हो गई। बिजली विभाग की ओर से शाम को करीब दो घंटे की रोस्टिंग के नाम पर आपूर्ति बंद की गई थी। रोस्टिंग का निर्धारित समय समाप्त होते ही चुनार से पड़री के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बताया जा रहा है कि पड़री उपकेंद्र को पिरल्लीपुर (चुनार) से करीब 13 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति मिलती है। शनिवार शाम रोस्टिंग समाप्त होने के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी, हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की सूचना मिल गई। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोजाना शाम के समय बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी बढ़ जाती है। कभी रोस्टिंग तो कभी ओवरलोड और तकनीकी खराबी के नाम पर घंटों बिजली बंद रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

फाल्ट की सूचना मिलते ही अवर अभियंता संदीप प्रभाकर के नेतृत्व में लाइनमैनों की टीम हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग और फाल्ट तलाशने के लिए रवाना हो गई। विद्युत विभाग की टीम देर शाम तक लाइन में खराबी का पता लगाने और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटी रही।

लगातार बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में विभागीय व्यवस्था के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .