• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जयमोहरा गांव में किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर व स्टेपलाइजर चोरी 

जयमोहरा गांव में किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर व स्टेपलाइजर चोरी 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जयमोहरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत को निशाना बनाते हुए सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर और स्टेपलाइजर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बकौली निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर उनके खेत में पहुंचे और सबमर्सिबल पंप में लगे स्टार्टर व स्टेपलाइजर को चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी चोरी हुए उपकरणों का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित की शिकायत पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच के साथ ही चोरों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भी खेतों में लगे कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .