• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खड़िया रेलवे ओवरब्रिज के पास जर्जर सड़क बनी मुसीबत, रोज लग रहा भीषण जाम

खड़िया रेलवे ओवरब्रिज के पास जर्जर सड़क बनी मुसीबत, रोज लग रहा भीषण जाम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

अनपरा। अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर खड़िया बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और भारी वाहनों के बेतरतीब जमावड़े के कारण आए दिन घंटों लंबा जाम लग रहा है। इससे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ओवरब्रिज के आसपास सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन इन गड्ढों में फंसकर यातायात व्यवस्था को और प्रभावित कर देते हैं।

सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय उत्पन्न होती है, जब जाम में एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं। घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, खड़िया अंडरब्रिज से गुजरने वाली सड़क भी तेज बारिश के दौरान जलमग्न हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित होता है और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भारी वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाना जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .