• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पीआरडी जवानों में खुशी की लहर, राबर्ट्सगंज में बांटी मिठाई

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पीआरडी जवानों में खुशी की लहर, राबर्ट्सगंज में बांटी मिठाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के बाद जिले के पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पीआरडी जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा सोनभद्र के 445 से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा से जवानों और उनके परिजनों को गंभीर बीमारी अथवा इलाज के दौरान होने वाले आर्थिक खर्च से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

घोषणाओं से उत्साहित पीआरडी जवानों ने राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। जवानों ने कहा कि सरकार द्वारा ड्यूटी भत्ते में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा उनके हित में एक बड़ा कदम है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पीआरडी बैरक के निर्माण की भी घोषणा की है। जवानों का कहना है कि बैरक निर्माण से पीआरडी स्वयंसेवकों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

पीआरडी जवानों ने कहा कि मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेशभर के स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। जवानों ने सरकार के इस निर्णय को पीआरडी परिवार के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .