
चुर्क मोड़ पर तेज रफ्तार डीजार वाहन ने कर्मचारी को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-चुर्क मार्ग पर शीतला मंदिर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डीजार वाहन ने सब्जी लेकर अपने कमरे की ओर जा रहे कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी जितेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज स्थित डालमिया कंपनी में कार्यरत जितेंद्र पाठक ड्यूटी के बाद सब्जी लेकर अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह चुर्क मोड़ स्थित शीतला मंदिर के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डीजार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जितेंद्र पाठक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें शरीर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल जितेंद्र पाठक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने चुर्क मोड़ और शीतला मंदिर के आसपास वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए पुलिस-प्रशासन से गति नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।