• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म व फोटो वीडियों वायरल करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल आपचारी हिरासत में लिया गया

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म व फोटो वीडियों वायरल करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल आपचारी हिरासत में लिया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.08.2026 को एक महिला द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा निजी/प्राइवेट फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 64(1) बीएनएस, ¾ पाक्सो एक्ट व 67बी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 15.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित बाल अपचारी को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .