• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0शहर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण बरामद

थाना को0शहर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.07.2026 को वादी अरविन्द कुमार सोनकर पुत्र स्व0रामप्यारे सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहां थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे गहने आदि की चोरी हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-127/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी को0शहर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 15.08.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर 01 अभियुक्त आयुष सोनकर पुत्र कमला सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से एक जोड़ी कंगन (पीला धातू) व 01 जोड़ी पायल (सफेद धातू) बरामद किया गया । थाना को0शहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा 305,317(2) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .