• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 10000 /- को थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 10000 /- को थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

दिनांक 24.06.2026 को आवेदक आनंद प्रताप सिंह निवासी घोरी पनियारा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23106260119800 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक के खाते से गलती से किसी अज्ञात खाते में धनराशि ₹ 30,000 /- ट्रांसफर हो गयी थी । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना संतनगर साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान होल्ड कराते हुए MRM Portal द्वारा आवेदक के खाते में फ्राड की कुल धनराशि 30,000/- रुपये में से 10000 वापस करायी गयी । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा पुलिस उच्चाधिकारी व थाना संतनगर साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।

*थाना संतनगर साइबर सेल टीम*

थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना संतनगर जनपद मीरजापुर ।

का0 इनय कुमार , थाना संतनगर जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .