• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से कक्षा 10 की छात्रा घायल, पुलिस ने चालक समेत वाहन कब्जे में लिया

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से कक्षा 10 की छात्रा घायल, पुलिस ने चालक समेत वाहन कब्जे में लिया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

‌ 8382048247

 

 

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल से साइकिल से घर लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पायल यादव पुत्री कलंदर यादव स्कूल से पढ़ाई कर अपनी सगी बहन के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। दोनों बहनें साइकिल से अपने घर से करीब 500 मीटर पहले ढेंगुहा-गोडसर-सरपती क्षेत्र में पहुंची थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पायल सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि उसके साथ साइकिल पर बैठी उसकी बहन को चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार पायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों के साथ ही वाहन चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .