
चुनार में सड़क पर पलटा ओवरलोड भस्सी लदा ट्रैक्टर, टला बड़ा हादसा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुनार, मिर्जापुर। चुनार नगर में बिजली विभाग कार्यालय के पास बुधवार को ओवरलोड भस्सी लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक भस्सी लदी हुई थी। सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से भस्सी सड़क पर फैल गई और कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों के बेखौफ संचालन पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर की व्यस्त सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का संचालन राहगीरों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।