News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, सवार गंभीर रूप से घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर-पतरके महादेवन के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को खाई से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :