
अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम स मोबाइल हैंक कर की गयी साइबर ठगी की धनराशि ₹ 5,000 थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मीरजापुर
दिनांक 14.12.2025 को आवेदक राजनाथ यादव निवासी मलाधरपुर कस्बा चिल्ह थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33112250182086 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक को व्हाट्सएप्प पर प्राप्त लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से ₹ 5000 की साइबर ठगी की गयी । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान धनराशि को होल्ड कराते हुए MRM portal द्वारा आज दिनांक 10.08.2026 को आवेदक के खाते में धनराशि ₹ 5000/- को वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
*थाना चील्ह साइबर सेल टीम* थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चील्ह, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।