
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 किलो 845 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्ता गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 10.08.2026 को उ0नि0 सुनील कुमार व उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से 02 अभियुक्ता 1. सावित्री देवी पत्नी सुभाष निवासी ग्राम कोल्हना मऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर व 2. रेखा पत्नी किशन ग्राम कुल्हना मऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से क्रमशः 580 ग्राम व 845 ग्राम अवैध गांजा (कुल 01 किलो 845 ग्राम) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-160/2026 व मु0अ0सं0- 161/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।