• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
टीबी से जूझ रहे 13 वर्षीय अनाथ बालक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

टीबी से जूझ रहे 13 वर्षीय अनाथ बालक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित 13 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की असमय मृत्यु से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक प्रिंस कुमार, स्वर्गीय शंकर ठाकुर के पुत्र तथा जमशिला (एनसीएल बीना कॉलोनी) के निवासी थे। माता-पिता के निधन के बाद प्रिंस अपने बड़े पापा विष्णु देव ठाकुर के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिवार के अनुसार पिछले तीन माह से उनका टीबी का इलाज लगातार चल रहा था।

विष्णु देव ठाकुर ने बताया कि प्रिंस करीब एक माह तक अपनी बुआ के घर रहे थे और गुरुवार को ही वापस बीना लौटे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे भोजन करने के कुछ समय बाद उन्हें अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गया। देखते ही देखते उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें बीना स्थित अटल अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में उपचार कर रहे डॉ. मनीष ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय बच्चे की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी तथा शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो चुके थे। चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रिंस पहले ही माता-पिता का साया खो चुके थे और अब उनकी असमय मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने भी बालक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .