• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना कछवां पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कछवां पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी व मादक पदार्थों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2026 धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी प्रदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) में कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.08.2026 को उप निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त संतोष उपाध्याय उर्फ महाकाल गुरू उर्फ डाक्टर पुत्र विजय नाथ उर्फ लालू उपाध्याय निवासी मधुपट्टी थाना सूरियावा जनपद भदोही को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .