• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-317/2026 धारा 69,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 31.07.2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त करन पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम शहशाहपुर थाना राजातलाब जनपद वाराणसी को अंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .