• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव में बुधवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान लक्ष्मीना (28 वर्ष), पत्नी दरोगा विंद, निवासी धोबही गांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे लक्ष्मीना ने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अदलहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीना और दरोगा विंद ने करीब सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उनके दो पुत्र हैं। विवाहिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका द्वारा विषाक्त पदार्थ किन परिस्थितियों में सेवन किया गया, इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .