• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा 10 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा 10 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरबिल गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा 10 वर्षीय बालक अचानक संतुलन बिगड़ने से ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बालक की पहचान अव्वल खान (10 वर्ष) पुत्र ताजगीर खान, निवासी किरबिल गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अव्वल शाम के समय गांव के पास स्थित जामुन के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल बालक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. अराधना ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चों से पेड़ों पर चढ़कर फल तोड़ने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .