• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क पर फैली बालू बनी हादसों की वजह, बाइक फिसलने से वन दरोगा घायल 

मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क पर फैली बालू बनी हादसों की वजह, बाइक फिसलने से वन दरोगा घायल 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर फैली बालू अब राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। बुधवार दोपहर मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबियामार जंगल के मोड़ पर सड़क पर बिखरी बालू के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बेला वन रेंज में तैनात वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई।

 

घायल वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह बेला वन रेंज से मड़िहान स्थित वन कार्यालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कुनबियामार जंगल के मोड़ पर पहुंचे, सड़क पर फैली बालू के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिसलकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

 

वन दरोगा ने इस दुर्घटना के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में बालू और गिट्टी बिखरी हुई है, जिसे समय पर हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

 

राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी कई बाइक सवार सड़क पर फिसलकर घायल हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क से बालू हटाने के लिए विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

 

स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही नियमित सफाई कराई जा रही है। इससे हर दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

 

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर फैली बालू और गिट्टी को तत्काल हटाया जाए, आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं तथा निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .