• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 13 वर्षीय किशोरी, ग्रामीण की सतर्कता से बची जान, हालत गंभीर

सोनभद्र: घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 13 वर्षीय किशोरी, ग्रामीण की सतर्कता से बची जान, हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र जिले के दुद्धी/विंढमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में अकेली मौजूद 13 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। समय रहते एक ग्रामीण की सतर्कता और सूझबूझ से उसकी जान बच गई। गंभीर अवस्था में किशोरी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय किशोरी के परिजन घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, जबकि किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर घर के अंदर फंदे से लटकी किशोरी पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने बिना देर किए घर में प्रवेश किया और किशोरी को फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन खेत से दौड़ते हुए घर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार किशोरी की हालत अत्यंत गंभीर थी, इसलिए उसे बेहतर उपचार के लिए तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फिलहाल किशोरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .