• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का किया खुलासा, दो शातिर चोर

सोनभद्र: शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का किया खुलासा, दो शातिर चोर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

गिरफ्तार, ₹7.20 लाख नकद समेत मोटरसाइकिल बरामद

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹7.20 लाख नकद, चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा घटना से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए लगातार साक्ष्य जुटाए और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना शक्तिनगर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान शनिवार 25 जुलाई 2026 को एमजीआर बस्ती, शक्तिनगर निवासी अजय कुमार (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव साह तथा पिंटू उर्फ ननकी (23 वर्ष), पुत्र इन्द्रेव साह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ₹7,20,000 नकद, चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा घटना से जुड़े अन्य सामान बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .