
परमहंश आश्रम सत्तेशगढ़ गुरु पूर्णिमा मेला-2026 के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। जनपद के समस्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि परमहंश आश्रम सत्तेशगढ़ में आयोजित होने वाला गुरु पूर्णिमा मेला-2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है।
यातायात व्यवस्था के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे से 30 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे तक निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा—
1. दुर्गाजी मोड़ (चुनार) से सत्तेशगढ़ मार्ग
इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर केवल एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम आपूर्ति वाहन, फायर सर्विस, पुलिस वाहन तथा फल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं से लदे छोटे वाहन जोनल अधिकारी की अनुमति के उपरांत ही प्रवेश कर सकेंगे। सामान्य छोटे वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा।
2. राजगढ़ तिराहा (ब्लॉक तिराहा) से सत्तेशगढ़ मार्ग
इस मार्ग पर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन, जैसे एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी, पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस तथा आवश्यक सामग्री लेकर जाने वाले छोटे वाहन, जोनल अधिकारी की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही आवागमन कर सकेंगे। छोटे वाहनों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहेगा।
3. डगमगपुर मोड़ (चुनार) से सत्तेशगढ़ मार्ग
इस मार्ग पर भी निर्धारित अवधि तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं के वाहनों को जोनल अधिकारी की अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। छोटे वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
आमजन से अपील
जनपद पुलिस एवं प्रशासन सभी श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि मेले के दौरान जारी यातायात व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति से बचने में प्रशासन का सहयोग करें। आपके सहयोग से गुरु पूर्णिमा मेला सुरक्षित, शांतिपू