
मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों को सौंपा ₹1 करोड़ का चेक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विगत दिनों असामयिक निधन का शिकार हुए दिवंगत आरक्षी कन्हैया के आश्रित परिजनों (नामित माता) को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दावा राशि के रूप में ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मीरजापुर पुलिस परिवार अपने प्रत्येक कर्मी एवं उनके परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आर्थिक सहायता कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करेगी।
यह सहायता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत उपलब्ध बीमा/दावा लाभ के रूप में प्रदान की गई, जिससे दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।