
थाना को0देहात पुलिस द्वारा शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादि की पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-245/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0-देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 20.07.2026 को उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित पुत्र बब्बू निवासी ग्राम भुईली पाण्डेय थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत 64(2)एम, 351(3) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।