• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर प्रयागराज से गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में था वांछित    चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 

सोनभद्र: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर प्रयागराज से गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में था वांछित    चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

8382048247

 

 

सोनभद्र पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की घोरावल पुलिस ने रविवार शाम करीब 5 बजे 25 हजार रुपये के इनामी और कई संगीन मामलों में वांछित शातिर अपराधी राजेश सोनकर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 27 वर्षीय राजेश सोनकर, पुत्र स्वर्गीय राम शिरोमणि सोनकर, जनपद कौशाम्बी के थाना सैनी क्षेत्र के चकिया गांव का निवासी है। उसे प्रयागराज स्थित शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना और प्रभावी रणनीति के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार राजेश सोनकर थाना शाहगंज में दर्ज धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। इसके अलावा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .