• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार तथा कब्जे से चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल, 11 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद

थाना चुनार पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार तथा कब्जे से चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल, 11 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन-राजकुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी चुनार-गायत्री यादव के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः18.07.2026 को थाना चुनार पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0-304/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-305/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए अभियोग उपरोक्त की चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1.विशाल बिन्द पुत्र लक्ष्मण उर्फ राजकुमार बिन्द निवासी कन्हैया का पुरा उर्फ यशवन्त सिंह का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2.विकास बिन्द पुत्र पप्पू बिन्द निवासी देदवापार सरनेगुआस थाना अलीनगर जिला चन्दौली, 3.चन्द्रमा उर्फ बाबू पुत्र संजय हरिजन निवासी रजौली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 4. गुलशन कुमार पुत्र रामभरोसे हरिजन निवासी मुजडीह खेमईपुर थाना अहरौरा जिला मीरजापुर व 5.लोकनाथ उर्फ लोकू पुत्र हरिवंश हरिजन निवासी ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा जिला मीरजापुर को थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत बेवकूफ चाय की दुकान वहद ग्राम दीक्षितपुर के पास से गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट व टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 को बरामद किया गया । इसके अतिरिक्त अभियुक्त विशाल बिन्द उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी अन्य 07 अदद, इस प्रकार कुल 09 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 11 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-306/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-307/2026 धारा 317(2),317(4),319(2),318(4),338,336(3),340(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .