• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा दो चार पहिया वाहनों में छिपाकर तस्करी हेतु बिहार ले जायी जा रही 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब(अनुमानित कीमत करीब ₹ 20 लाख मय वाहन) के साथ 03 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा दो चार पहिया वाहनों में छिपाकर तस्करी हेतु बिहार ले जायी जा रही 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब(अनुमानित कीमत करीब ₹ 20 लाख मय वाहन) के साथ 03 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 18.07.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय वहद ग्राम मानिकपुर के पास से सघन वाहन चेकिंग कर 02 चार पहिया वाहनों एक अदद टाटा सफारी वाहन संख्या JH05AE6786 व एक अदद स्कोडा कार वाहन संख्या BR06DQ9078 सवार 03 अभियुक्तों 1.सूर्य प्रताप शुक्ला पुत्र केशव शुक्ला निवासी जैतपुर थाना नगर उटारी जिला गढ़वा(झारखण्ड), 2.अनिल यादव पुत्र दीनदयाल यादव निवासी रामपुर थाना अदलहाट जिला मीरजापुर, 3.सत्यम कुमार पुत्र विजय कुमार मेहता निवासी अरंगी थाना मेराल जिला गढ़वा(झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया । मौके से पकड़ी गयी दोनों कारों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो वाहनों में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही कुल 488 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-143/2026 धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम व 318(4),319(2),336(3),338,340(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .