
थाना को0देहात पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
मीरजापुर
8382048247
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः18.07.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा शादी से मना करते हुए गाली-गलौज देने सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-365/2026 धारा 69,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांकः19.07.2026 को उप-निरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम छितपुर मोड़ के पास से नामजद अभियुक्त लालजी पाल पुत्र रामकिशुन पाल निवासी सोठिया थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।