
मिर्जापुर (गैपुरा)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बैदपुर स्थित कर्णावती नदी के चकडेम में रविवार को एक दर्दनाक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
हादसे में 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित पासी (23 वर्ष), पुत्र रामबली, निवासी ग्राम रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित बैदपुर स्थित कर्णावती नदी के चकडेम में डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल विजयपुर-सरोई पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवक के नदी में डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।