• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: सिद्धिनाथ वाटर फॉल खुलते ही पहला बड़ा हादसा, नहाते समय युवक की डूबने से मौत

मिर्जापुर: सिद्धिनाथ वाटर फॉल खुलते ही पहला बड़ा हादसा, नहाते समय युवक की डूबने से मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

मिर्जापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाबा सिद्धनाथ की दरी (सिद्धिनाथ वाटर फॉल) पर सीजन शुरू होते ही पहला बड़ा हादसा सामने आया है। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से वाराणसी निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के साथ आए साथियों तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी 32 वर्षीय राकेश साहनी अपने करीब 15 साथियों के साथ पिकनिक मनाने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने बाबा सिद्धनाथ की दरी पहुंचे थे। सभी लोग वाटर फॉल के नीचे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राकेश साहनी अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह पानी में समा गए और लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक गोताखोरों और पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बरामद कर लिया गया।
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और साथियों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद एक बार फिर सिद्धनाथ वाटर फॉल की सुरक्षा व्यवस्था और गहरे जलकुंडों में स्नान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यहां पानी का बहाव और गहराई बढ़ जाती है, ऐसे में पर्यटकों को सावधानी बरतनी चाहिए और प्रशासन को भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .