• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: अहरौरा में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से

मिर्जापुर: अहरौरा में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, तीन की मौत, दो घायल

मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को लगभग सुबह 3:00 बजे ग्राम कुदारन चौराहे के पास हुआ, जहां वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

हादसे की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी चचेरी मोड़, चुनार भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों के नाम

राजाराम पुत्र स्व. श्रीराम, उम्र लगभग 47 वर्ष।

सुखिया पत्नी स्व. श्रीराम, उम्र लगभग 70 वर्ष।

चाँदतारा पत्नी सीताराम, उम्र लगभग 45 वर्ष।

तीनों मृतक ग्राम कुदारन, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर के निवासी थे।

घायलों के नाम

सुहानी पुत्री चंद्रशेखर, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी मुजेहरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर।

सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी कुदारन, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे मकान में जा घुसा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .