• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: नेवारी गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र: नेवारी गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

 

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतका की पहचान ज्योति पाठक (35 वर्ष), पत्नी नितेश पाठक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उन्होंने घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो ज्योति का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना जुगैल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी. वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी. वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .