• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अनपरा पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अनपरा पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र के अनपरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सूरज शाह को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देउरा गांव निवासी करीब 22 वर्षीय सूरज शाह ने उससे शादी करने का झांसा देकर विश्वास में लिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया और अपने साथ हुए कथित छल का विरोध जताया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मामले में प्रारंभिक स्तर पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में कार्रवाई में देरी और संतोषजनक प्रगति न होने पर पीड़िता ने उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी सूरज शाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अनपरा लाया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .