
गैपुरा चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा: चौकी प्रभारी की कार में आलू लदे ट्रक ने मारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
मिर्जापुर के गैपुरा चौराहे पर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्षेत्र के चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी की सरकारी कार को तेज रफ्तार आलू से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्यवश चौकी प्रभारी और उनके साथ मौजूद सिपाही विपिन कुमार की जान बच गई।
हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।