• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
घोरावल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले; धान की नर्सरी का कार्य शुरू

घोरावल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले; धान की नर्सरी का कार्य शुरू


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जनपद के घोरावल नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार शाम करीब 6 बजे से 6:30 बजे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। लगभग आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों, गलियों और खेतों में पानी भर गया, वहीं वातावरण भी पूरी तरह से ठंडा और सुहावना हो गया।

यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। समय पर हुई अच्छी वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे खरीफ सीजन की तैयारियों को गति मिली है। किसान अब धान की नर्सरी डालने के साथ-साथ खेतों की जुताई और बुवाई के कार्य में भी जुट गए हैं।

क्षेत्र के किसान मान्यवर मौर्य, ब्रह्मा मौर्य, रमेश पटेल, पुनवासी यादव, छविन्द्र देव पांडेय, राजकुमार गुप्ता और मुंशी गुप्ता ने बताया कि बारिश का वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनका कहना है कि अच्छी वर्षा होने से धान की नर्सरी तैयार करने में सुविधा होगी और खरीफ फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी, जिससे इस वर्ष बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

बारिश के बाद क्षेत्र में किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मौसम सुहावना होने से आम लोगों ने भी राहत महसूस की और बच्चों ने बारिश का आनंद लिया। किसानों का मानना है कि यदि आगे भी समय-समय पर इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ की फसल के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल साबित होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .