
सोनभद्र: दुद्धी में युवक को सांप ने काटा, सीएचसी में उपचार जारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जनपद के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत रजखड़ गांव में शुक्रवार शाम सांप के काटने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजखड़ गांव निवासी 26 वर्षीय अजीत मौर्या, पुत्र मिश्रीलाल मौर्या, शुक्रवार शाम अपने चाचा की दुकान पर बैठे हुए थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वह दुकान से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे उनका बायां पैर अनजाने में एक सांप पर पड़ गया। इससे सांप ने उनके बाएं पैर में डंस लिया।
सांप के काटते ही अजीत की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें घबराहट महसूस हुई। उन्होंने तत्काल अपने चचेरे भाई और दोस्तों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और मित्र मौके पर पहुंचे तथा बिना समय गंवाए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी दुद्धी में डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में युवक का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सक ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।