• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना अदलहाट पुलिस द्वारा घर से भटके 02 मासूम बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलाया गया

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना अदलहाट पुलिस द्वारा घर से भटके 02 मासूम बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलाया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद मीरजापुर में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02.07.2026 को थाना अदलहाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटे बच्चे आंचल (उम्र 06 वर्ष) एवं रीना (उम्र 03 वर्ष) घर से भटककर अदलहाट बाजार में अकेले घूम रहे हैं । सूचना पर थाना अदलहाट पर नियुक्त उपनिरीक्षक हंसलाल, महिला मुख्य आरक्षी आशा देवी एवं महिला आरक्षी रेखा यादव द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनके परिजनों की तलाश प्रारंभ की । पुलिस टीम द्वारा त्वरित पूछताछ एवं स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र करने पर ज्ञात हुआ कि बच्चों के पिता राजेश निवासी पचवारा कैलहट थाना चुनार जनपद मीरजापुर के रहने वाले हैं तत्पश्चात बच्चों के पिता को सूचना देकर थाना स्थानीय पर बुलाकर आवश्यक पहचान/सत्यापन के उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल सुपुर्द किया गया । अपने दोनों बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशील कार्यशैली एवं मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

 

*अपील :- यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर अकेला दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को सूचना दें । आपकी एक सूचना किसी परिवार की मुस्कान वापस ला सकती है ।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .