• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: एनएच-39 पर बछड़े को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल

सोनभद्र: एनएच-39 पर बछड़े को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

(एनएच-39) पर गुरुवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना जावर गांव के समीप उस समय हुई, जब सड़क पर अचानक एक गाय का बछड़ा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में युवक ने बाइक का संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।

सीएचसी दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर ने बताया कि हादसे में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उसकी स्थिति पर लगातार चिकित्सीय निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निराश्रित पशुओं की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे पर अचानक पशुओं के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .