• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी के निर्देश पर त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर संबद्ध

जिलाधिकारी के निर्देश पर त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर संबद्ध


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन (Redeployment) की सूचना में लापरवाही पर मांगा गया स्पष्टीकरण*

 

*खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी को सौंपा गया म्योरपुर का अतिरिक्त प्रभार*

 

 

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन (Redeployment) हेतु चिन्हित शिक्षकों की सूचना का परीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान विकास खण्ड म्योरपुर से उपलब्ध कराई गई सूचना त्रुटिपूर्ण पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित सूचना कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तैयार की गई थी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, म्योरपुर द्वारा उसका समुचित परीक्षण किए बिना जनपदीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। इस लापरवाही के कारण शासन को निर्धारित समयावधि में सही सूचना प्रेषित नहीं की जा सकी तथा उच्चाधिकारियों के समक्ष असहज स्थिति उत्पन्न हुई। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर, श्री सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, म्योरपुर विकास खण्ड का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी, श्री राकेश कुमार पाण्डेय को सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .