• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
IAS योगेश्वर राम मिश्रा होंगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO

IAS योगेश्वर राम मिश्रा होंगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाए जाने की खबर है।

योगेश्वर राम मिश्रा प्रशासनिक सेवा में अपनी दक्षता, ईमानदारी और विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए जाने जाते हैं। वे अयोध्या, वाराणसी और बाराबंकी जैसे महत्वपूर्ण जनपदों के जिलाधिकारी (DM) रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

विंध्य क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान विंध्य कॉरिडोर सहित कई विकास परियोजनाओं को गति मिली और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कराया गया। प्रशासनिक क्षमता और जनहितकारी कार्यों के कारण वे उत्तर प्रदेश सरकार के विश्वासपात्र अधिकारियों में गिने जाते हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO के रूप में उनकी नियुक्ति से अयोध्या में चल रहे मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और भविष्य की परियोजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

जय श्रीराम!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .