• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी की भैंस बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी की भैंस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 27.06.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर वादी बाबूलाल यादव निवासी ग्राम खानेआजमपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-534/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत भैंस चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.06.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके दरवाजे से एक काले रंग की भैंस चोरी कर ली गई थी। प्रकरण के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की जा रही थी।

 

*कृत कार्यवाही-*

आज दिनांक 28.06.2026 को उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान बैजू बाबा मंदिर के पास मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्त चोरी की भैंस को बेचने के उद्देश्य से बहत्तर जंगल के रास्ते चंदौली की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बहत्तर जंगल में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

मौके पर वादी को बुलाकर बरामद भैंस की शिनाख्त कराई गई, जिस पर वादी द्वारा उक्त भैंस को अपनी भैंस के रूप में पहचान लिया गया। तत्पश्चात नियमानुसार बरामद भैंस को वादी के सुपुर्द किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 22.06.2026 को ग्राम खानेआजमपुर निवासी बाबूलाल यादव के दरवाजे से उक्त भैंस चोरी की थी तथा उसे बेचने के उद्देश्य से चंदौली ले जा रहे थे।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1. मोहम्मद कैफ उर्फ टेनी पुत्र मोहम्मद आशिक, निवासी ग्राम सुकृत (फकीरान बस्ती), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष।

2. अमित खरवार उर्फ छोटू पुत्र अन्नू खरवार, निवासी ग्राम सुकृत (फकीरान बस्ती), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

एक अदद चोरी की भैंस (काले रंग की, उम्र लगभग 03 वर्ष)।

भैंस का एक पगहा।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह चौकी इंचार्ज सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 भरत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. का0 सुनील कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

 

*सोनभद्र पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .