• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: आकाशीय बिजली गिरने से युवती बेहोश, सीएचसी में उपचार जारी

मिर्जापुर: आकाशीय बिजली गिरने से युवती बेहोश, सीएचसी में उपचार जारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ददरी गांव में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, ददरी गांव निवासी किशोरी लाल की पुत्री प्रियंका शुक्रवार रात खाना बनाने के बाद घर के बाहर निकली थी। उसी दौरान तेज गरज-चमक और बारिश के बीच अचानक उसके पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से प्रियंका अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के पायलट विनोद यादव और ईएमटी संतोष भारतीय घटनास्थल पर पहुंचे। ईएमटी ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद प्रियंका को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं प्रशासन ने बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .